इंटरनेशनल मुजाहिद दिखाने की चाहत में लगा मुनीर……..इमरान ने निकाली जमकर भड़ास
कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल से जारी बयान में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेल में बंद इमरान ने आर्मी चीफ जनरल मुनीर पर जमकर भड़ास निकाली है। इमरान ने आरोप लगाया है कि आसिम मुनीर खुद को इंटरनेशनल मुजाहिद (लड़ाका) दिखाने और पश्चिमी समर्थन पाने के लिए जानबूझकर अफगानिस्तान के साथ तनाव बढ़ा रहे हैं। इमरान खान ने मुनीर को मानसिक रूप से बीमार बताया
