Google Analytics Meta Pixel
देश

सौरभ हत्याकांड: आरोपी मुस्कान प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है बेटी की झलक

मेरठ। मेरठ का चर्चित नीला ड्रम कांड यानी सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी उसकी पत्नी मुस्कान अपनी नवजात बच्ची का चेहरा प्रेमी साहिल को दिखाना चाहती है। इसके लिए उसने जेल प्रशासन से इजाजत मांगी है। हालांकि जेल नियमावली में इस तरह के मामलों में एक दूसरे से मिलने का कोई नियम नहीं है जिससे मुस्कान की यह तमन्ना पूरी नहीं होती दिख रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल प्रशासन ने भी मुलाकात कराने से इनकार कर दिया है। अब माना जा रहा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के समय सुनवाई के दौरान मुस्कान बच्ची को साथ लेकर आ सकती है और साहिल बच्ची को देख सकता है। वहीं, मां और बेटी दोनों की निगरानी की जा रही है। मुस्कान और उसकी बेटी का मेडिकल परीक्षण जेल के अंदर ही डॉक्टरों की टीम ने किया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
बता दें ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च 2025 की रात को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर घर के अंदर ही पति सौरभ की हत्या कर दी थी। सौरभ को नशीली दवा देकर बेहोश किया और सीने में चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *