एक्टर और सिंगर अरमान खेड़ा आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे
एक्टर और सिंगर अरमान खेड़ा आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। इसमें वह अपने किरदार समीर को लेकर खूब रहे। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि बॉबी देओल जैसे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके करियर का सबसे बड़ा पल रहा है। साथ ही उन्होंने आर्यन खान के निर्देशन के बारे में भी बात कीएल
बैड्स ऑफ बॉलीवुड में आपको समीर का किरदार कैसे मिला?
मैं नैनीताल के पास सिटाडेल की शूटिंग कर रहा था। तभी मैंने सोचा कि चलो करण मल्ली को कॉल करता हूं और पूछता हूं कि कोई ऑडिशन है या नहीं। करण ने बताया कि आर्यन खान डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं और उनकी वेब सीरीज में एक रोल है। सच बताऊं तो मैंने बस आर्यन तक ही सुना और तुरंत कहा हां कह दिया। उन्होंने स्क्रिप्ट भेजी और मैं ऑडिशन देने के लिए तैयार हो गया।
