Google Analytics Meta Pixel
खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। जसप्रीत बुमराह को वनडे से आराम देकर टी-20 में शामिल किया गया। हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल की भी टीम में वापसी हुई। टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी।

BCCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। बुधवार को ही रायपुर में बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जर्सी भी लॉन्च की।

टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। उपकप्तान शुभमन गिल करीब दो हफ्ते बाद वापसी करेंगे। हालांकि, फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही वे मैच खेल पाएंगे। कोलकाता टेस्ट में उन्हें चोट लगी थी। हार्दिक पंड्या भी 73 दिन बाद टीम में लौट रहे हैं। वे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *