Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

ऐतिहासिक शिखर पर सोना: 46 साल बाद सबसे बड़ी छलांग, जानें 24 कैरेट का ताजा भाव

इस साल सोने की कीमतें जिस तरह से लगातार बढ़ रही हैं, उसने पूरे बाजार को चौंका दिया है। जनवरी से अब तक सोना लगभग हर महीने मजबूत बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है और अब यह 46 साल बाद अपने सबसे बेहतरीन वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को एमसीएक्स पर 5 फरवरी डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में 700 रुपये से अधिक की तेजी दर्ज हुई। पिछला बंद भाव 1,27,667 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि आज यह 1,28,352 रुपये पर खुला। सुबह 11:15 बजे तक सोना 713 रुपये की उछाल लेकर 1,28,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं?

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका की मौद्रिक नीति है। निवेशकों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ब्याज दरें घटने पर सोने जैसे गैर-ब्याज निवेश ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं, जिससे मांग बढ़ती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में सरकारी शटडाउन की वजह से आर्थिक आंकड़ों में देरी हो रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *