चक्रवाती तूफान दितवाह का दस्तक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र के तटीय जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट
हैदराबाद : चक्रवाती तूफान दितवाह आज सुबह दस्तक देने वाला है. इसका सबसे अधिक असर तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों पर पड़नेवाला है. तूफान के मद्देनजर सरकार की ओर से राहत-बचाव को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. सरकार इसकी निगरानी कर रही है. मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना साइक्लोनिक स्टॉर्म दितवाह सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इससे उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है. तूफान के
