पाकिस्तान के सियासी इतिहास में सबसे ताकतवर महिला थी जनरल रानी
इस्लामाबाद पाकिस्तान के सियासी इतिहास में एक ऐसी महिला का नाम आज भी चमकता है, जिसे ‘जनरल रानी’ कहा गया था। अकलीम अख़्तर को यह उपाधि इसलिए मिली थी क्योंकि वे पाकिस्तानी फौज के ताकतवर जनरलों की ‘रानी’ थीं। यह एक ऐसी कहानी हैं जो पॉवर, साजिश, सेक्स और पतन की मिसाल है। 1960-70 के दशक में वे जनरल याह्या खान की सबसे करीबी रहीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जाता है कि याह्या खान उन पर इतना फिदा थे कि 1971 की जंग में भी उनका ध्यान रानी पर ही लगा रहा, लेकिन उनकी असली विरासत उनकी बेटी अरूसा आलम के हाथों बनी, जिसने भारत के पंजाब की राजनीति में ऐसा तूफान मचाया कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का राजनीतिक करियर ही दांव पर लग गया। यह कहानी सिर्फ
