सेंसेक्स 195 अंक उछला, निफ्टी ने पार किया 26,100, इन स्टॉक्स में दिखी सबसे ज्यादा बढ़त
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार खुलते ही एक समय में 195.05 अंक की उछाल के साथ 85,426.97 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई निफ्टी भी 43.20 अंक की बढ़त के साथ 26,111.35 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
