विराट – रोहित की टीम में वापसी, जडेजा और कुलदीप स्पिन विभाग की कमान संभालेंगे
क्रिकेट | बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर को होगा. टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई. रेगुलर कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज में लगी चोट के चलते बाहर हो गए हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर को भी इस टीम में मौका नहीं मिला है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में खेलने वाले चार खिलाड़ियों को इस घरेलू सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड़ मेनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. वहीं, ऑलराउंर अक्षर पटेल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.
गायकवाड़ की 2 साल बाद वापसी
