अमेरिका में फिर गन हिंसा, क्रिसमस कार्यक्रम बना खून से लाल
अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. कॉनकॉर्ड के सालाना क्रिसमस समारोह के दौरान गोलीबारी हुई है, जिसमें 4 लोगों के घायल होने की खबर है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शहर के 28वें सालाना क्रिसमस ट्री लाइटिंग सेरेमनी के दौरान गोलियां चलीं हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इलाके से भाग गए.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है, साथ ही भीड़ को सुरक्षित जगह पर भागते हुए दिखा जा सकता है. कॉनकॉर्ड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चर्च स्ट्रीट और कैबरस ए
