दुबई एयर शो में शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल: एक बहादुर पायलट की कहानी
Wing Commander Namansh Syal: दुबई एयर शो 2025 में शुक्रवार (21 नवंबर) को एक दर्दनाक हादसे में भारत के विंग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए. एयर शो में तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो जाने की वजह से हादसा हुआ. स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां इलाके के पटियालाकड़ गांव के रहने वाले थे. जैसे ही ये खबर गांव तक पहुंची, वैसे ही पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया.
पिता आर्मी से रिटायर्ड, पत्नी एयरफोर्स में अफसर
विंग कमांडर नमांश स्याल हैदराबाद एयरबेस पर तैनात थे. स्याल ने हमीरपुर के सैनिक स्कूल से पढ़ाई की थी. वे अपने अनुशासन और बेहतर काम के लिए जाने जाते थे. उनकी पत्नी अफसान भी वायु सेना में अफसर हैं. दोनों की एक पांच साल की बेटी है. शहीद विंग कमांडर के पिता रिटायर्ड आर्मी अफसर हैं. सेना में अपनी सेवा देने के बाद स्याल के पिता हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल बने. जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय स्याल की मां बीना देवी हैदराबाद में थीं.
हिमाचल प्रदेश के सीएम ने जताया दुख
