Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में शहीद आशीष शर्मा का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

नरसिंहपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा ने अपनी जान गंवा दी. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश बॉर्डर पर चल रहे संयुक्त नक्‍सली सर्च अभियान के दौरान अचानक नक्सलियों की ओर से तीन से चार राउंड फायरिंग की गई. इस हमले में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर निवासी इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को जांघ और कंधे में गोली लग गई. आशीष इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सीएम मोहन यादव ने भी उनके इस बलिदान पर दुख जताया था. आशीष शर्मा की वीरता और बलिदान पर आज सभी को गर्व महसूस हो रहा है. शहीद का पार्थिव शरीर आज सुबह बालाघाट लाया गया जहां लोगों ने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी।

बालाघाट में रखा शहीद आशीष शर्मा का पार्थिव शरीर

गुरुवार सुबह आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के आंबेडकर चौक से पुलिस लाइन तक भावनात्मक माहौल में श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई. फूलों से सजे वाहन में रखी उनकी पार्थिव देह के साथ हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए. कलेक्टर मृणाल मीना, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *