गगनचुंबी इमारतों के लिए मशहूर दुबई में खुल रहा दुनिया का सबसे ऊंचा शाही होटल
दुबई,। गगनचुंबी इमारतों के लिए दुनिया भर में मशहूर दुबई अब एक और रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यहां सिएल दुबई मरीना नाम का एक नया होटल तैयार हो रहा है, जो अपनी ऊंचाई को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह होटल 377 मीटर ऊंचा है और जल्द ही दुनिया के सबसे ऊंचे होटल का खिताब हासिल कर लेगा। यह होटल सिर्फ ऊंचाई के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी असाधारण सुविधाओं और पूरे दुबई के 360 डिग्री से दिखने वाले नजारों के लिए जाना जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 नवंबर यानी शनिवार को खुलने वाला यह होटल अमीरों के लिए एक ऐसी जगह बनने वाला है, जहां से पाम जुमेराह और दुबई के शानदार आकाश को देखना एक अद्भुत अनुभव होगा। ऐसे में अगर आप विलासिता और आसमान देखने वाले दृश्यों के बीच छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए ही बनी है। यह होटल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि दुबई की शान है। यह अपनी रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई के कारण चर्चा में है।
