PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कल, जानिए कैसे मिलेगा पैसा और क्या है जरूरी अपडेट?”
PM Kisan 21st Installment: किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. पीएम किसाान निधि की 21वीं किस्त जारी होने जा रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. केंद्रीय मंत्री धमतरी पहुंचकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे. इस अवसर पर एकलव्य खेल मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन गंभीर है. मंच निर्माण, स्टॉलों की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों के निर्धारण और आगमन मार्ग व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है.
किसानों का इंतजार हुआ खत्म
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के
