दिल्ली धमाके का आरोपी जेल में जख्मी, कैदियों ने किया हमला
साबरमती सेंट्रल जेल | साबरमती सेंट्रल जेल में बंद आतंकवाद के आरोपी अहमद मोहियुद्दीन सैयद पर सोमवार को 3 कैदियों ने हमला कर दिया. घटना के तुरंत बाद गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और रानिप पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जेल अधिकारियों के अनुसार, सैयद पर जेल परिसर के अंदर अचानक हमला किया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने किसी चेतावनी के बिना हमला किया. घायल आतंकी ने अभी तक हमले के पीछे की स्पष्ट वजह साझा नहीं की है. घटना के बाद एटीएस की टीम तुरंत जेल पहुंची और स्थिति का आकलन किया. वहीं, जेल अधिकारियों ने घायल सैयद को तत्काल अह
