नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट की जांच के आदेश दिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने
नई दिल्ली/श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Jammu-Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट की जांच के आदेश दिए (Ordered an Inquiry into the blast at Nowgam Police Station) । इस विस्फोट में नौ लोगों की जान चली गई और 24 लोग घायल हो गए ।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए अत्यंत दुखद आकस्मिक विस्फोट में हुई बहुमूल्य जान-माल की हानि से अत्यंत व्यथित हूं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सरकार दिवंगतों के परिवारों, मित्रों और प्रियजनों के साथ एकजुटता से खड़ी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैंने आकस्मिक विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लि
