रिलेशनशिप की खबरों के बीच रश्मिका ने विजय की खूबियां गिनाईं, कहा– ‘हर किसी को मिलना चाहिए ऐसा साथी’
मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। इस बीच बीती रात रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस पार्टी हुई। इस इवेंट में विजय देवरकोंडा भी पहुंचें। इस दौरान दोनों के बीच एक लविंग मूमेंट भी देखने को मिला, जब विजय ने रश्मिका के हाथों को चूमा। अब इस इवेंट के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इवेंट के दौरान रश्मिका ने विजय की जमकर तारीफ की और कहा कि हर किसी की लाइफ में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए।
रश्मिका ने की विजय की दिल खोलकर तारीफ
हैदराबाद में हुई ‘द गर्लफ्रेंड’ की इस सक्सेस मीट में अपने भाषण के दौरान रश्मिका ने फिल्म को लेकर बात की। फिल्म की जर्नी के बारे में बात करते हुए आखिरी में रश्मिका ने विजय की भी तारीफ की। उन्होंने विजय के फिल्म में सहयोग देने के लिए उनका आभार दिया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से फिल्म में विजय देवरकोंडा की भागीदारी को स्वीकार किया। विजय को प्यार से विजू बुलाते हुए रश्मिका ने कहा, ‘विजू, आप शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं और आप फिल्म की सफलता का हिस्सा हैं। आप इस पूरी यात्रा का व्यक्तिगत रू
