Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेल

पाकिस्तान में धमाका, श्रीलंका क्रिकेटरों की सुरक्षा पर उठे सवाल; आठ खिलाड़ी छोड़ सकते हैं दौरा

नई दिल्ली: पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका क्रिकेट टीम के आठ खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से गुरुवार को स्वदेश लौट सकते हैं। इस फैसले के पीछे का कारण इस्लामाबाद में हुए एक भीषण बम धमाके को बताया गया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि, श्रीलंका की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला खेला जा चुका है जबकि दूसरा मैच गुरुवार (13 नवंबर) को खेला जाना था। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अब यह मैच नहीं खेला जाएगा।

आठ खिलाड़ियों ने किया स्वदेश लौटने का फैसला
श्रीलंका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलने वाली थी। हालांकि, अब टीम के आठ खिलाड़ियों ने स्वदेश लौटने का फैसला किया है। एसएलसी के सूत्रों के अनुसार, जो खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं, उनकी जगह नए खिलाड़ियों को भेजा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि रावलपिंडी की इस्लामाबाद से नजदीकी के कारण खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और घर लौटने की इच्छा प्रकट की। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *