बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान पका रहा खिचड़ी, भारत की बढ़ेगी टेंशन!
ढाका,। पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ढाका पहुंच गए हैं। नवीद ने ढाका में बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां और एडमिरलन जमुल हसन के साथ मुलाकात की। उनके बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से भी मुलाकात करने की संभावना है। यह बैठकें पाकिस्तान-बांग्लादेश के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान और बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों के बीच हालिया महीनों में लगातार बैठकें हुई हैं। पाकिस्तान के बांग्लादेश में पुराने इतिहास को देखते हुए भारत की चिंता बढ़ रही है। पाकिस्तान की ओर से बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल पूर्वोत्तर भारत में अशांति फैलाने के लिए करने की चेतावनी एक्सपर्ट दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की बांग्लादेश में दखल कोई ऐसी खिचड़ी पका सकती है, जिससे भारत की टेंशन बढ़ेगी।
