दिल्ली की स्मॉग भरी हवा पर जोंटी रोड्स का तंज, बोले- गोवा में सांस लेना भी राहत जैसा
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और महान फील्डर जोंटी रोड्स ने एक बार फिर भारत में प्रदूषण के स्तर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। जैसे ही सर्दियां शुरू हुईं, दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंच गई। इसी बीच रोड्स का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया।
दिल्ली की जहरीली हवा पर जोंटी रोड्स की चिंता
रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 400 के पार चला गया। इस भयंकर प्रदूषण के बीच रोड्स ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा कीं। एक दिल्ली की धुंधली हवा और दूसरी गोवा का साफ आसमान। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज शाम रांची जाते हुए दिल्ली से गुजरना पड़ा। हर बार की तरह यहां की खराब हवा को दे
