ओहायो के सिनसिनाटी शहर में तिब्बती मूल के अमेरिकी नेता आफताब कर्म सिंह पुरवाल को मेयर के रूप में दोबारा चुना गया
ओहायो के सिनसिनाटी शहर में तिब्बती मूल के अमेरिकी नेता आफताब कर्म सिंह पुरवाल को मेयर के रूप में दोबारा चुना गया है। हाल ही में हुए आम चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के पुरवाल ने रिपब्लिकन उम्मीदवार कोरी बोमन को भारी मतों से हराया। बोमन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सौतेले भाई हैं। पुरवाल ने तीन-चौथाई से अधिक वोट हासिल किए।
