जोहरान ममदानी की जीत पर कैसा रहा भारतीय-अमेरिकी समुदाय का रिएक्शन
डेस्क। भारतीय-अमेरिकी समुदाय (Indian-American Community) के सदस्यों ने न्यूयॉर्क शहर (New York City) के मेयर पद (Mayor Post) के चुनाव (Election) में जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) की ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया है। समुदाय के सदस्यों ने इसे एक नई उपलब्धि और इस बात का संकेत बताया कि प्रवासी समुदाय अब अमेरिका में नई पहचान बना रहा है। न्यूयॉर्क में स्थित शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘द कल्चर ट्री’ की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनु सहगल ने कहा, “पिछली रात एक नए युग की शुरुआत जैसी थी। जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत के साथ न्यूयॉर्क को भारतीय मूल का पहला मेयर मिलने के बाद हम इस शहर की पहचान, अपनापन और सत्ता को देखने के नजरिए में बदलाव देख रहे हैं।”
सहगल ने कहा कि ममदानी के विजय भाषण में प्रवासियों के प्रति दृढ़ विश्वास झलक रहा था। यह
