Google Analytics Meta Pixel
देश

पुणे के जमीन घोटाले से हिली महाराष्ट्र की राजनीति, पार्थ पवार पर बढ़ा दबाव

महाराष्ट्र के पुणे का कथित जमीन घोटाला अब तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में अब केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने ये केस अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की कंपनी के डायरेक्टर और उनके रिश्तेदार दिग्विजय पाटिल के साथ- साथ 2 सरकारी अधिकारियों पर किया है. पूरा मामला स्टाम्प ड्यूटी की चोरी और हेराफेरी से जुड़ा हुआ है.

इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष पिछले लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रही है. इसके साथ ही एसआईटी जांच की भी मांग की गई थी. यही वजह है कि ये मामला दर्ज किया गया है.

तीन लोगों पर दर्ज किया गया केस
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार के जमीन घोटाले के मामले में पुणे पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *