साउथ अफ्रीका की चुनौती! बावुमा का भरोसा— स्पिन से भारत कर सकता है सीरीज पर कब्जा
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बावजूद भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज आसान नहीं होगी, लेकिन उन्होंने कहा कि अपने बेहतरीन स्पिन आक्रमण के दम पर उनकी टीम के पास 25 साल बाद भारत में सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 1999-2000 में दिवंगत हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी में भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। दो मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा।
बावुमा ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका टीम ने लंबे समय से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इस बार हमारे पास सुनहरा मौका है।’ उन्होंने भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरे चार दिवसीय मैच से पहले चुनिंदा मीडिया से बातचीत में कहा, ‘विश्व चैम्पियन होने के नाते हमसे काफी अपेक्षाएं हैं। भारत में खेलना हमेशा कठिन होता है। भारत के पास बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं।’
बावुमा ने कहा, ‘विराट और रोहित ने लंबे समय तक भारत के लिये खेला और भार
