ICC महिला रैंकिंग में वोल्वार्ट का जलवा, मंधाना हुईं पीछे, जेमिमा टॉप-10 में पहुंचीं
नई दिल्ली: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स ने नौ स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष 10 में जगह बना ली है। यह अपडेट भारत के ऐतिहासिक विश्व कप खिताब जीतने के बाद जारी हुआ।
वोल्वार्ट बनीं नई नंबर एक बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंधाना को पीछे छोड़ दिया। वोल्वार्ट ने विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक जड़े और कुल 571 रन बनाए, जो किसी भी एक विश्व कप संस्करण में सबसे अधिक हैं। उनके इस प्रदर्शन से उन्हें 814 अंक मिले और वे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गईं।
मंधाना टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल
