गुजरात में 200 करोड़ की ठगी, गैंग के 6 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली: हर दिन किसी न किसी के साथ साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) की खबरें सामने आती रहती हैं. जिसमें लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी हो जाती है और ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ठगी का एक और ताजा मामला गुजरात से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड के जरिए पैसे ऐंठने वाली गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर कुल ₹200 करोड़ के घोटाले का भंडाफोड़ किया है.
स्टेट साइबर क्राइम के SP संजय केशवाला ने बताया कि स्टेट साइबर क्राइम ने ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है जो अ
