Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा दिलजीत को

मुंबई । हाल ही में सिडनी में परफॉर्मेंस से पहले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने एक दर्दनाक अनुभव साझा किया, जिसने उनके फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। अपने ग्लोबल म्यूजिक टूर ‘ऑरा’ को लेकर आस्ट्रेलिया पहुंचे सिंगर ने बताया कि यहां उन्हें नस्लभेदी (रेसिस्ट) टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।
दिलजीत ने खुलासा किया कि सिडनी कॉन्सर्ट से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा किए गए भेदभावपूर्ण कमेंट्स देखने को मिले। उन्होंने कहा, “जब मैं ऑस्ट्रेलिया पहुंचा, तो कुछ एजेंसियों ने इस खबर को कवर किया। किसी ने मुझे एक पैपराजी पोस्ट का कमेंट सेक्शन भेजा, जिसमें लोग ऐसी बातें लिख रहे थे ‘नया उबर ड्राइवर आ गया’, या ‘नया 7/11 कर्मचारी पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *