थिएटर में फैंस संग शाहरुख ने काटा केक, मन्नत के बाहर घंटों इंतजार करते रहे चाहने वाले
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 2 नवंबर 2025 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे फैंस से नहीं मिल सके और इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी रीजन्स से अधिकारियों ने उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी थी। मगर उन्होंने मुंबई के बाल गंधर्व रंग मंदिर थिएटर में एक स्पेशल मीट-अप का आयोजन किया, जहां से वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।
शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर लोगों से खचाखच भरे थिएटर की झलक दिखाई है। उन्होंने उनके साथ अपना एक वीडियो बनाया है और लिखा है, ‘मेरे जन्मदिन को हमेशा की तरह खास बनाने के लिए शुक्रिया। कृतज्ञता से भरा हुआ… और आपमें से जिनसे मैं नहीं मिल पाया, उनसे जल्द ही मिलूंगा। सिनेमाघरों में और अगले जन्मदिन पर। लव यू।’
फैंस से मिले शाहरुख खान
