Google Analytics Meta Pixel
देश

शादी से इनकार किया तो सनकी आशिक ने लड़की के पिता को मारी गोली

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के थाना बादलपुर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड (Property dealer murder case) का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक गोस्वामी निवासी महामेधा वाली गली सूरजपुर के रूप में हुई है. आरोपी मूलरूप से गांव रोहटा मीरपुर मेरठ का निवासी है.

पूरी घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन ने बताया कि 31 अक्टूबर को डायल-112 नंबर पर सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मृतक की पहचान महीपाल सिंह गांव बंबावड़ दादरी के रूप में हुई थी. वादी की तहरीर पर बादलपुर कोतवाल में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *