ईमेल में धमकी: हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम का खतरा, सुरक्षा कड़ी
हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आरजीआईए) को शनिवार सुबह बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने इंडिगो की फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया।
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी के अनुसार, “01.11.2025 को APOC से एक मैसेज मिला कि कस्टमर सपोर्ट RGIA को एक ईमेल मिला है। Customersupport@gmrgroup.in पर ईमेल आईडी पपीता राजन से 05.25 बजे ये मेल भेजा गया जिसका सब्जेक्ट था: इंडिगो 68 की हैदराबाद जाने वाली लैंडिंग रोकें।”
धमकी भरे मेल में क्या लिखा?
ईमेल में लिखा था, “LTTE-ISI के गुर्गों ने 1984 के मद्रास एयरपोर्ट कार्यप्रणाली शैली में एक बड़ा धमाका करने की योजना बनाई है। यह धमाका RGIA पोर्ट के फ्यूजलेज और माइक्रोबॉट्स से फिक्स किए गए फ्यूल टैंक पर किया
