खेल

2017 की गूंज फिर सुनाई दी, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास दोहराया

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार साझेदारी से अभूतवपूर्व जीत दर्ज करते हुए महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना आसान नहीं था, लेकिन जेमिमा और हरमनप्रीत ने शानदार बल्लेबाजी कर इस चुनौती को आसानी से पार किया। भारतीय महिला टीम अब अपने पहले विश्व कप खिताब से महज एक कदम दूर है।

भारत ने रोका गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ
भारतीय महिला टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *