अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दी सफाई: ‘हिंदू पत्नी का धर्म बदलने का इरादा नहीं’
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से एक दक्षिण एशियाई महिला ने उनकी आस्था और उनकी पत्नी उषा वेंस के साथ अंतर-धार्मिक विवाह के साथ-साथ इमिग्रेशन पर ट्रंप प्रशासन की नीतियों को लेकर सवाल किया. इस दौरान जेडी वेंस के अपनी पत्नी उषा को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने वाले बयान पर विवाद छिड़ गया. हालांकि अब जेडी वेंस ने इस मामले में सफाई दी है.
दोनों के बीच संवाद सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें, बुधवार को यूनिवर्सिटी आफ मिसिसिपी में एक टर्निंग प्वाइंट यूएसए कार्यक्रम में बिंदी लगाए महिला, वेंस से सवाल पूछती दिख रही है. वेंस को संबोधित करते हुए
