एकता दिवस 2025: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के एकतानगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2025 का आयोजन भी किया जाएगा. भारत पर्व के दौरान, भारत की समृद्ध विरासत और विविधता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बता दें, ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत पर्व दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जा रहा है. भारत पर्व एक वार्षिक आयोजन है जो भारत की सांस्कृतिक समृद्धि, पारंपरिक व्यंजनों और कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करता है, साथ ही राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को बढ़ावा देता है. इस वर्ष, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर, यह आयोजन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित किया जाएगा, जो भारत की एकता, विविधता और शक्ति के एक भव्य उत्सव के रूप में कार्य करेगा. विभिन्न राज्य और केंद्र सरकारों के जनप्रतिनिधि, प्रख्यात कलाकार, कारीगर और विशिष्ट अतिथि, इस 15 दिवसीय उ
