Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ट्रांसमिशन कम्पनी के चयनित अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित 9 अधिकारियों को वर्चुअली नियुक्ति पत्र वितरित किये। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि नव नियुक्त अधिकारी पूरी निष्ठा और सेवा भावना से शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त अधिकारियों को बेहतर एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाये। श्री तोमर में नवनियुक्त अधिकारियों से बात भी की।

मंत्री श्री तोमर ने सहायक अभियंता विद्युत श्री धीरज कुमार सेमेकर, श्री आकाश शिवहरे और श्री दीपक सस्तया को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसी तरह सहायक अभियंता सिविल श्री सुरेन्द्र पटेल, श्री शुभम पाठक, श्री अंकुर दुबे, श्री विवेक उंदेरिया, सुश्री प्रतिज्ञा गुप्ता और श्री राजेन्द्र भवंर को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *