विदेश

14,000 किलोमीटर की रेंज, तबाही का दूसरा नाम है ये मिसाइल……..ट्रंप दिख रहे परेशान

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि रूस ने अपनी परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल बुरेवेस्तनिक का सफल परीक्षण किया है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वैलेरी गेरासिमोव के अनुसार, मिसाइल परीक्षण के दौरान लगभग 15 घंटे तक हवा में रही और करीब 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की। पुतिन ने दावा किया कि यह मिसाइल दुनिया में किसी अन्य देश के पास नहीं है और यह दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणालियों को आसानी से चकमा दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह मिसाइल हवाई और मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने में सक्षम है। पुतिन ने कहा कि इस हथियार को जल्द ही तैनात करने की तैयारी की जाएगी और इसके उपयोग के तरीकों पर विचार किया जाएगा तथा बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।
यह परीक्षण तब हुआ है जब रूस और अमेरिका के बीच कूटनीतिक रिश्ते और खराब हुए हैं, खासकर अमेरिका द्वारा रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद। पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ प्रस्तावित शिखर सम्मेलन भी रद्द हो गया था, जिससे तनाव और बढ़ गया था। रूस ने पिछले सप्ताह पुतिन की निगरानी में एक रणनीतिक परमाणु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *