Google Analytics Meta Pixel
देश

किसान को थार से कुचलने के आरोपी नेता को BJP ने किया निष्कासित, आलाकमान ने लिया बड़ा एक्शन

गुना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जनपद (Guna District) में रविवार को जमीनी विवाद (Land Dispute) में भाजपा नेता (BJP leader) महेंद्र नागर ने और उसके साथियों ने किसना रामस्वरूप और उसके परिवार पर जानलेवा हमला (Deadly Attack) किया था. यही नहीं उसे थार गाड़ी (Thar Vehicle) से रौंद दिया था. जिसमें किसान की मौत हो गयी थी. इस घटना से बीजेपी पर सवाल उठने के बाद पार्टी ने नागर पर एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में अब 14 लोगों के खिलाफ FIR की है, जबकि महेंद्र नागर अभी फरार बताया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से ये मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया. गुना बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिकरवार ने सोमवार को पत्र जारी कर सूचना दी कि महेंद्र नागर जोकि पार्टी का ग्राम गणेशपुर का बूथ अध्यक्ष है तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. कारण किसान परिवार के साथ अपराधिक कृत्य बताया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *