आत्मविश्वास और मनःस्थिति के बारे में बताती है आपके बैठने की आदत
लंदन। पैर क्रॉस कर बैठने की मुद्रा व्यक्ति के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मानसिक स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताती है। जिस तरह कोई अपने पैरों को क्रॉस करता है, उससे उसके भीतर के भाव और सोच झलकते हैं। बॉडी लैंग्वेज के विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों में अक्सर देखा जाता है कि वे एक टखने को दूसरे घुटने के ऊपर रखते हैं, जिसे “फिगर 4 पोज” कहा जाता है। यह आत्मविश्वास, खुलेपन और सहजता का संकेत है। वहीं, महिलाएं घुटनों पर पैर क्रॉस करके और एक पैर को आगे की ओर हल्का फैलाकर बैठना पसंद करती हैं। यह मुद्रा न केवल शालीनता और सौंदर्य को दर्शाती है बल्कि आत्म-नियंत्रण और आत्म-सम्मान का भी प्रतीक है।
कई लोगों के लिए यह मुद्रा आरामदायक भी होती है। लंबे समय तक बैठने वालों को यह कूल्हों और पीठ पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करती है। ब्रिटिश शाही परिवार की सदस्य केट मिडलटन और मेघन मार्कल को अक्स
