हंसी भी शोक का हिस्सा हो सकती है’– ट्रोलर्स को इशिता का जवाब वायरल
मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस ईला अरुण की बेटी इशिता अरुण इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मामा मशहूर विज्ञापन विशेषज्ञ पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में काफी सुर्खियां बटोरीं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इशिता मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं और इसी बात पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन इशिता ने अब इस मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ ली है।
‘यादों की गर्माहट थी वह मुस्कान’
इशिता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई नोट्स शेयर किए, जिनमें उन्होंने बताया कि हर इंसान का दुख जताने का तरीका एक जैसा नहीं होता। उन्होंने लिखा कि उनके मामा, जिन्हें पूरा देश ‘भारतीय विज्ञापन जगत का पिता’ कहता था, हमेशा जिंदगी को मुस्कुराकर जीने की सीख देते थे। ऐसे में उन्हें याद करते वक्त अगर चेहरे पर मुस्कान आई, तो वह दुख का अपमान नहीं बल्कि यादों की निरंतरता
