परेश रावल ने अजय देवगन की फिल्म करने से किया इंकार, बोले- ‘स्क्रिप्ट अच्छी थी मगर कुछ कमी थी’
मुंबई: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर परेश रावल ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके पीछे की क्या है? चलिए आपको बताते हैं। रोल ने उन्हें उतना उत्साहित नहीं किया जितनी स्क्रिप्ट ने।
स्क्रिप्ट अच्छी, लेकिन किरदार नहीं भाया
‘बॉलीवुड हंगामा’ के साथ एक इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ की कहानी उन्हें बेहद पसंद आई, लेकिन उनका रोल उनके मुताबिक नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मेकर्स ने मुझसे संपर्क किया था, लेकिन जो रोल ऑफर हुआ, उसमें मजा नहीं आया। स्क्रिप्ट बहुत शानदार थी, मगर अगर किरदार से खुद को जोड़ न पाएं तो काम करने का आनंद नहीं आता।’
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी
‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर अजय देवगन और श्रिया सरन मु
