क्रिकेटर तिलक वर्मा का खुलासा, आकाश अंबानी और जय शाह की वजह से बचे संकट
नई दिल्ली: तिलक वर्मा हाल ही में खत्म हुए एशिया कप 2025 में भारत की जीत के हीरो रहे हैं. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान की हलक से जीत छीन ली थी. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान को पीटकर भारत को एशिया कप 2025 का चैंपियन बनाने वाले तिलक वर्मा के लिए ऐसा कर पाना मुमकिन ना होता अगर 3 साल पहले आकाश अंबानी और जय शाह ने उनकी जान बचाने में जल्दीबाजी ना दिखाई होती. भारत के बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने अपनी जिंदगी का ये सच गौरव कपूर के शो-ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस- में बताया.
तिलक वर्मा जब हुए जानलेवा बीमारी के शिकार
तिलक वर्मा ने कहा कि साल 2022 में वो इंडिया ए के साथ बांग्लादेश में सीरीज खेल रहे थे, जहां बल्लेबाजी के दौरान वो रबडोमायोलिसिस का शिकार बन गए, जो एक जानलेवा बीमारी है. इसमें शरीर की मांसपेशियां टूटने लगती हैं और नसों में बह रहे खून में मायोग्लोबिन नाम के रसायन चले जाते हैं, जो सीधे किडनी को खराब करने का काम करती हैं.
तिलक ने अपनी जिंदगी के उस घातक पल को यादकर बताया कि वो अपने शत
