पीयूष गोयल-जर्मनी मंत्री की बैठक, सहयोग को मजबूत बनाने और निवेश बढ़ाने पर चर्चा
व्यापार: बर्लिन में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (23 अक्तूबर) को जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ग्रीन एनर्जी, न्यू और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और डिफेंस पर भारत और जर्मनी के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसी के साथ उन्होंने भारत की विशाल प्रतिभा क्षमता और व्यापार सुगमता में किए गए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए जर्मन कंपनियों को भारत में निवेश विविधीकरण के लिए आमंत्रित किया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”बर्लिन में जर्मनी की आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। हमारी चर्चा व्यापार और निवेश में भारत-जर्मनी संबंधों को और मजबूत करने, हरित ऊर्जा, नई और उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा क्षेत्र में संयुक्त औद्योगिक और तकनीकी साझेदारी पर केंद्रित रही। बातचीत में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने के लिए जर्मनी की प्रतिबद्धता पर भी चर्चा हुई।”
उन्होंने आगे लिखा कि मैंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे भारत का विशाल प्रतिभा भंडार, और व्यापार सुगमता के लिए हमारा प्रयास, जर्मन कंपनियों के लिए निवेश में विविधता लाने और आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को मजबूत करने के आकर्षक अवसर प्रदान करता है।
इसके अलावा जर्मनी की अपनी वर्तमान यात्रा के दौरान पीयूष गोयल ने जर्मन मिटेलस्टैंड (एसएमई) कं
