खेल

एडिलेड में रिकॉर्ड बल्लेबाज को शर्मिंदा किया गया, गर्लफ्रेंड ने किया सरेआम अपमान

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया 6 साल बाद फिर से एडिलेड में वनडे खेलने के लिए आमने-सामने है. एडिलेड को विराट कोहली का हंटिंग ग्राउंड कहा जाता है. मतलब, यहां वो जब भी खेले हैं, ज्यादातर बार उनके बल्ले से रन निकले हैं. लेकिन, वो वनडे में एडिलेड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. बल्कि, इस मैदान पर जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वो हैं 2 साल पहले गर्लफ्रेंड के हाथों सरेआम जलील होने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क.

वनडे में एडिलेड में सबसे ज्यादा रन
माइकल क्लार्क ने एडिलेड में खेले 16 वनडे की 15 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 52.16 की औसत से 626 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने अगर वनडे में एडिलेड में किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो यहां खेले टेस्ट में भी सर्वाधिक रनों के मामले में वो तीसरे नंबर पर है. क्लार्क ने एडिले़ड ग्राउंड पर 10 मैचों की 17 पारियों में 94.26 की दमदार औसत से 1414 रन बनाए हैं. क्लार्क से ज्यादा टेस्ट रन एडिलेड में सिर्फ पॉन्टिंग और एलन बॉर्डर के ही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *