Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

पहले दिन ‘थामा’ छाया, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी दिखाई दीवानगी, बाकी फिल्मों का हाल रहा सुस्त

मुंबई: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ सिनेमाघरों में लग चुकी है। ओपनिंग डे पर इसने अच्छी शुरुआत की है। ‘थामा’ आयुष्मान खुराना के करियर की बेस्ट ओपनर साबित हुई है। इसी के साथ रिलीज हुई कम बजट की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दो नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘कांतारा 2’ की चमक कम नहीं हुई है। जानिए कल मंगलवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?

‘थामा’
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थामा’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। पहले दिन फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन जुटाकर शुरुआत की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से यह कमाई शानदार है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *