अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद—‘अभी हाल में ही मिले थे’, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ ने भी दी श्रद्धांजलि
मुंबई: अभिनेता-कॉमेडियन असरानी ने दिवाली के दिन 84 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरा देश उनके निधन से व्यथित है। अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अनुपम खेर से लेकर मनोरंजन जगत के तमाम सितारे उनके निधन पर उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चलिए जानते हैं किसने क्या कहा।
अक्षय कुमार ने आखिरी मुलाकात को किया याद
अक्षय कुमार ने असरानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उनके करियर और फिल्म उद्योग पर महत्वपूर्ण प्रभाव था। दोनों के बीच लंबे समय से गहरा रिश्ता था और दोनों ने कई हिट कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है। अभिनेता ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर कहा, ‘असरानी जी के निधन से निःशब्द हूं। एक हफ्ते पहले ही ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान हमने एक-दूसरे को गले लगाया था।’
अनुपम खेर ने दुखी होकर असरानी को किया याद
अभिनेता अनुपम खेर ने असरानी के साथ एक्टिंग स्कूल में हुई मुलाकात को किया याद।
