देश

नौसेना दिवस समारोह में 4 दिसंबर को होगा इंडियन नेवी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘जलकन्या’ का प्रीमियर

तिरुवनंतपुरम । इंडियन नेवी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘जलकन्या’ (Documentary ‘Jalkanya’ on the Indian Navy) का प्रीमियर 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह में होगा (Will Premiere on December 4 during the Navy Day Celebrations) । इसे फिल्म निर्माता जोड़ी संजीव सिवन और दीप्ति सिवन ने बनाया है। उनका कहना है कि यह हमारे लिए किसी खास उपलब्धि से कम नहीं।

खास बात यह है कि प्रीमियर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय नौसेना इस साल का नौसेना दिवस का कार्यक्रम अरब सागर के किनारे तिरुवनंतपुरम में आयोजित करेगी। आईएएनएस से बात करते हुए संजीव ने कहा कि ‘जलकन्या’ प्रधानमंत्री के प्रमुख अभियान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ से प्रेरित है और देश भर की युवा लड़कियों की रचनात्मकता और साहस का जश्न मनाती है।

संजीव ने कहा, “इस परियोजना का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से युवाओं की आवाज को बुलंद करना और साथ ही सशक्तिकरण और समावेश के राष्ट्रीय संदेश को मजबूत करना है।” इस पहल के तहत देशभर के नौसेना स्कूलों से 25 छात्रों को मुंबई में आयोजित पांच दिवसीय गहन फिल्म निर्माण वर्कशॉप के लिए चुना गया। इसका संचालन देश की कुछ जानी-मानी फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *