Google Analytics Meta Pixel
देश

धनतेरस पर नंदुरबार में बड़ा हादसा, घाटी में वाहन पलटने से 8 श्रद्धालुओं की मौत

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले शनिवार धनतेरस के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. चांदसैली घाट पर एक वाहन के अनियंत्रित होकर घाटी में पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.

यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों में से कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब पवित्र अस्तंबा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन चांदसैली घाट के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई. घाट के तीखे और संकरे रास्ते पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन के पलटने से वाहन का पिछला हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिसके नीचे कई यात्री दब गए. घायलों को तत्काल तलोदा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. हादसे ने पूरे नं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *