मनोरंजन

‘मिस्टर बीस्ट’ के साथ दिखे शाहरुख, आमिर और सलमान — फैंस बोले, “ये है ब्लॉकबस्टर मोमेंट!

मुंबई: यूट्यूबर मिस्ट बीस्ट यानी जिम्मी डोनाल्डसन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल मिस्टर बीस्ट ने बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। यह तस्वीर सऊदी अरब के रियाद में हुए एक इवेंट से आई है। मिस्टर बीस्ट ने यह तस्वीर बीती 16 अक्टूबर को रात को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में मिस्टर बीस्ट को तीनों खान के साथ हैप्पी मोमेंट शेयर करते देखा जा रहा है। आखिर किस खास वजह के लिए तीनों खान्स एक साथ आए हैं, चलिए आपको बताते हैं।

एक ही तस्वीर में आए नजर
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर में शाहरुख खान ऑल ब्लैक सूट-बूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। ‘मिस्टर बीस्ट’ का भी डैपर लुक दिख रहा है। वहीं सलमान खान ब्लू सूट में अच्छे दिख रहे हैं जबकि आमिर खान ने इंडो-वेस्ट पहना हुआ है। इस तस्वीर के कैप्शन में मिस्टर बीस्ट ने लिखा है- ‘हे इंडिया, क्या हम सभी साथ में मिलकर कुछ करना चाहिए?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *