लंदन की सड़कों पर दिखा स्टार स्टाइल: गौरी खान और करण जौहर के साथ दिखीं महीप और भावना
मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो अपनी करीबी दोस्तों गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे के साथ लंदन की सड़कों पर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सभी का स्टाइल और स्माइल दोनों ही फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
करण जौहर ने जारी की तस्वीर
करण जौहर के ‘लंदन डायरीज’ की इस झलक में चारों दोस्तों का लुक बेहद क्लासी और स्टाइलिश नजर आ रहा है। गौरी खान ने हमेशा की तरह अपने एलीगेंट अंदाज से सबका ध्यान खींचा, वहीं ‘फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ फेम महीप कपूर और भावना पांडे भी अपनी ग्लैमरस स्टाइल से किसी बॉलीवुड इवेंट को टक्कर देती दिखीं। करण जौहर अपने सिग्नेचर फैशन स्टेटमेंट के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आए।
दरअसल, करण जौहर का फ्रेंड सर्कल हमेशा से इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रहा है- चाहे वो गौरी खान हों, करीना कपूर खान हों या आलिया भट्ट – करण की बॉन्डिंग हर किसी के साथ खास मानी जाती है। करण कई बार अपने शोज और इंटरव्यूज
