Google Analytics Meta Pixel
खेल

भारत की हैंडशेक नीति को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बनाया जोक, मार्श-मैक्सवेल-हेजलवुड ने किया मजाक

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के दौरान हाथ नहीं मिलाने की भारतीय खिलाड़ियों की नीति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार मामला क्रिकेट मैदान से बाहर, ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारत के इस रुख का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एशिया कप में नो हैंडशेक से शुरू हुआ विवाद
एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से मैच के बाद हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। पूरी भारतीय टीम ने भी इस निर्णय का पालन किया। भारत और पाकिस्तान जब भी तीन बार आमने-सामने आए, भारतीय खिलाड़ियों ने किसी भी तरह का हैंडशेक या अभिवादन नहीं किया। भारत ने अंततः पाकिस्तान को हराकर एशिया कप अपने नाम किया, लेकिन खेल से ज्यादा सुर्खियां खिलाड़ियों के इस नो हैंडशेक स्टैंड ने बटोरीं।

कंगारुओं ने ‘भारत की कमजोरी’ बताकर किया व्यंग्य
अब, भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलियाई पुरुष और म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *