भारत का मोबाइल निर्यात रिकॉर्ड तोड़ता रहा, सितंबर में अमेरिका के लिए भेजे 9.4 अरब डॉलर के फोन
व्यापार: देश का मोबाइल फोन निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 95 फीसदी बढ़कर 1.8 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने मंगलवार को कहा, अगस्त एवं सितंबर महीने उत्पादन समायोजन और मौसमी आपूर्ति चक्र के कारण पारंपरिक रूप से निर्यात के लिहाज से सुस्त माने जाते हैं। लेकिन इस बार का मजबूत प्रदर्शन देश में विकसित हुए मजबूत मोबाइल फोन विनिर्माण पारिस्थितिकी को दर्शाता है।
आईसीईए ने कहा, अप्रैल-सितंबर के दौरान मोबाइल फोन निर्यात 60 फीसदी से अधिक बढ़कर 13.5 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 8.5 अरब डॉलर था। यह दर्शाता है कि भारत का मोबाइल फोन निर्माण क्षेत्र निरंतर पैमाना, दक्षता एवं विश्वसनीयता के तीन स्तंभों पर टिके हुए वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का मोबाइल फोन निर्यात करीब 35 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है।
अमेरिका को निर्यात में 200 फीसदी का उछाल
